ईरान और वेनेजुएला के बाद इस देश का अगला नंबर, ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप

US Cuba relations: जब से अमेरिका की दूसरी बार कमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभाली है, तब से वो अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते है। ईरान के साथ जारी जंग फिलहाल खत्म ही नहीं हुई है

Surya Soni
Published on: 28 March 2026 10:43 AM IST
US Cuba relations
X

US Cuba relations: जब से अमेरिका की दूसरी बार कमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभाली है, तब से वो अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते है। ईरान के साथ जारी जंग फिलहाल खत्म ही नहीं हुई है और उससे पहले वेनेजुएला पर अमेरिका की सेना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और देश को चेतावनी दे डाली है, इससे दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है।

अगला नंबर क्यूबा का है: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मियामी के फेना फोरम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई तीखे बयान दिए। ट्रंप ने अब क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे दी है। भाषण देते हुए कहा कि अगला नंबर क्यूबा का है। वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा को निशाना बनाने वाले ट्रंप के बयान से वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "क्यूबा कई वर्षों तक वेनेज़ुएला से मिलने वाले भारी मात्रा में तेल और धन पर निर्भर रहा। बदले में, क्यूबा ने वेनेज़ुएला के पिछले दो तानाशाहों को 'सुरक्षा सेवाएं' प्रदान कीं, लेकिन अब और नहीं।

अमेरिका-क्यूबा विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नज़रें वेनेज़ुएला के बाद अब क्यूबा पर हैं। विदेश मामलों के जानकारों के मुताबिक क्यूबा के संबंध रूस और चीन से अच्छे हैं, यह बात राष्ट्रपति ट्रंप को रास नहीं आ रही। ट्रंप को रूस बड़ा ख़तरा नहीं लगता, वर्तमान में वह चीन से ज़्यादा ख़तरा महसूस करते हैं। बताया जाता है कि फ़िदेल कास्त्रो ने अमेरिका के समर्थन वाली सरकार को क्यूबा से हटाया था, उसके बाद से इन दोनों देशों के बीच दुश्मनी हुई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story