तेल संकट पर अमेरिका का बड़ा फैसला, रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में दी अस्थायी ढील

Russia Crude Oil: ईरान से जंग अमेरिका के लिए अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला बोला। इसके बाद अब 14 दिन से लगातार ये जंग जारी है।

Surya Soni
Updated on: 13 March 2026 9:52 AM IST
Russia Crude Oil
X

Russia Crude Oil: ईरान से जंग अमेरिका के लिए अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला बोला। इसके बाद अब 14 दिन से लगातार ये जंग जारी है। एक तरफ जहां ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर रखी है, वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया पर तेल संकट बना हुआ है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है।

तेल संकट पर अमेरिका का बड़ा फैसला

अमेरिका ने कुछ समय पहले रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाया था, इसमें भारत पर अमेरिका ने दोगुना टैरिफ लगाकर दबाव बनाया था। अब वहीं अमेरिका अपने फैसले पर अडिग नहीं रह पाया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतृत्व में बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी ढील देने का फैसला किया है।

तेल की सप्लाई को लेकर चिंता

बता दें ईरान से जंग के बीच अमेरिका बैकफुट पर नज़र आ रहा है। इस युद्ध के दौरान रूस के कई तेल टैंकर समुद्र में फंसे हुए थे, उनको कोई खरीददार नहीं मिल पा रहा था। समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने के लिए अब अमेरिका ने कई देशों को अस्थायी ढील दे दी है। यह अनुमति सीमित टाइम के लिए दी गई है और इसका मकसद ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को बढ़ाना है।

भारत को 30 दिनों की अस्थायी छूट

बता दें भारत और अमेरिका ट्रेड डील के तहत अमेरिका की तरफ से कई प्रतिबंध लगाए गए थे, इसमें रूस से कम से कम तेल खरीदने का जिक्र भी सामने आया था। लेकिन अब अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी थी। अब युद्ध के दौरान बने हालात को देखते हुए अमेरिका ने कुछ और देशों को भी छूट देने का फैसला किया है ताकि ग्लोबल मार्केट में सप्लाई बनी रहे और कीमतों में ज्यादा उछाल न आए।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story