ईरान से जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका, अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश

Us Aircraft KC 135 Crash: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग को 14 दिन हो गए हैं। इस जंग के दौरान अलग-अलग जगहों से हमले की खबर सामने आ रही हैं।

Surya Soni
Published on: 13 March 2026 9:29 AM IST
Us Aircraft KC 135 Crash
X

Us Aircraft KC 135 Crash: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग को 14 दिन हो गए हैं। इस जंग के दौरान अलग-अलग जगहों से हमले की खबर सामने आ रही हैं। लेकिन इस बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा हैं। अमेरिकी सेना एक रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135 ईराक में क्रैश हो गया हैं। बता दें अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईराक में यह घटना सामने आई हैं।

रीफ्यूलिंग विमान KC-135 दुर्घटनाग्रस्त

बता दें ईरान से जंग के बीच ईराक में अमेरिकी सेना के रीफ्यूलिंग विमान KC-135 दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही हैं। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ..? कितने लोग विमान में थे और कोई हताहत हुआ है या नहीं..? इन सवालों के जवाब अमेरिकी की सेना की तरफ से सामने नहीं आए हैं, लेकिन बयान में यह कहा गया कि यह किसी दुश्मन की गोलीबारी और अपनी ही सेना की गोलीबारी (फ्रेंडली फायर) के कारण नहीं हुआ।

सैन्य अभियान में दो विमान थे शामिल

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना के बाद एक बयान जारी करते हुए बताया कि 'यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मित्र देश के हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव कार्य जारी हैं। इस अभियान में दो विमान शामिल थे, इसमें एक तो विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। लेकिन दूसरा विमान क्रैश हो गया हैं। यूएस आर्मी ने बताया बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है।

ईरान ने ली हमले की जिम्मेदारी

एक तरफ जहां यूएस आर्मी ने किसी हमले में इस विमान के क्रैश होने की बात से मना किया हैं, ऐसे में दूसरी तरफ ईरान समर्थित एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस ने इस विमान हमले की जिम्मेदारी ली हैं। इस समूह ने अपने बयान में कहा कि 'अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है।'

Surya Soni

Surya Soni

Next Story