बांग्लादेश: तारिक रहमान आज लेंगे पीएम पद की शपथ, बीएनपी की 20 साल बाद हुई सत्ता वापसी
Bangladesh Prime Minister: बांग्लादेश के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी।
Bangladesh Prime Minister: बांग्लादेश के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। पूर्व पीएम शेख हसीना की सरकार जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के करीब 18 महीने के शासन खत्म हो गया है। अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की तरफ से तारिक रहमान आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
बीएनपी की 20 साल बाद हुई सत्ता वापसी
एक समय था जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का बांग्लादेश में एकछत्र राज हुआ करता था, लेकिन पिछले 20 साल से बीएनपी सत्ता से दूर रही। उनके प्रमुख लीडर और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। लेकिन समय का पहिया अब ऐसा घुमा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की तरफ से तारिक रहमान आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बांग्लादेश की जनता को तारिक रहमान से बड़ी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बांग्लादेश के हालात जल्द सुधरेंगे।
तारिक रहमान आज लेंगे पीएम पद की शपथ
तारिक रहमान आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। संसद परिसर के साउथ प्लाजा में मंगलवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। तारिक रहमान के पीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह में भारत सहित 13 देशों 13 देशों को आमंत्रित किया है। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इसमें शामिल होंगे।
दिवंगत खालिदा जिया के बेटे हैं तारिक रहमान
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार चली गई। बढ़ते जन-आक्रोश के चलते पूर्व पीएम शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। उसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने करीब 18 महीने बागडोर संभाली। लेकिन इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लिए दिवंगत खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने कमान संभाल ली। बांग्लादेश की जनता ने एक बार फिर 20 साल बाद BNP को बंपर जीत की सौगात दी।


