तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश...? सामने आई ये बड़ी जानकारी

Tarique Rahman Swearing Ceremony: हाल ही में बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत दर्ज की।

Surya Soni
Updated on: 15 Feb 2026 9:06 AM IST
Tarique Rahman Swearing Ceremony
X

Tarique Rahman Swearing Ceremony: हाल ही में बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत दर्ज की। अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान शपथ लेंगे। बता दें तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 17 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है, रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत सहित 13 देशों को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह क्या पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश...?

पीएम मोदी नहीं जाएंगे बांग्लादेश!

बता दें पीएम मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भेजा गया है। लेकिन पीएम मोदी के बांग्लादेश जाने की संभावना काफी कम है। क्योंकि उसी दिन पहले से पीएम मोदी का एक बड़ा कार्यक्रम तय है। बता दें 17 फरवरी को पीएम मोदी की मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उच्चस्तरीय बैठक तय है। यह बैठक भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर केंद्रित बताई जा रही है।

13 देशों को आमंत्रित किया

बांग्लादेश में 17 फरवरी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की तरफ से 13 देशों को आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा बांग्लादेश ने चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को आमंत्रित किया है। इन देशों के राजनयिक या आधिकारिक प्रतिनिधि समारोह में शामिल हो सकते हैं।

दिवंगत खालिदा जिया के बेटे हैं तारिक रहमान

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार चली गई। बढ़ते जन-आक्रोश के चलते पूर्व पीएम शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। उसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने करीब 18 महीने बागडोर संभाली। लेकिन इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लिए दिवंगत खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने कमान संभाल ली। बांग्लादेश की जनता ने एक बार फिर 20 साल बाद BNP को बंपर जीत की सौगात दी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story