क्या हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज...? ईंधन आपूर्ति के लिए इसकी काफी अहमियत, जानें...

Strait of Hormuz News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध का आज पांचवां दिन हो गया है। एक तरफ जहां अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान के इलाकों को निशाना बना रहे हैं

Surya Soni
Published on: 4 March 2026 3:23 PM IST
Strait of Hormuz News
X

Strait of Hormuz News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध का आज पांचवां दिन हो गया है। एक तरफ जहां अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान के इलाकों को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी अमेरिका-इजरायल से टक्कर ले रहा हैं। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की है। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कई दिनों तक बंद रहा तो फिर ज्यादातर देशों में तेल की कमी हो जाएगी। जानें आखिर क्यों हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की इतनी अहमियत...?

क्या हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज...?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र काफी हो रहा हैं। अब सभी के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि सिर्फ 30 मील चौड़े इस समुद्री रास्ते को इतनी अहमियत क्यों दी जा रही हैं..? तो आपको बता दें सिर्फ 30 मील चौड़ा ये संकरा रास्ता पर्शियन गल्फ यानी फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, यूएई और ओमान इसी रास्ते से अपना तेल का व्यापार करते हैं। यह रास्ता बंद होने का मतलब पूरी दुनिया में तेल की कमी हो सकती हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 700 टैंकर फंसे

बता दें अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के दूसरे दिन ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रास्ते पर फिलहाल 700 टैंकर फंसे हुए हैं। जो अलग-अलग देशों में ईंधन की सप्लाई करने वाले थे। इसका असर सीधे दुनिया भर में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। अगर यह कई हफ्तों तक चलता है तो इसके नतीजे और भी बुरे हो सकते हैं।

भारत के पास अगले 25 दिनों का भंडार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने का असर भारत पर काफी पड़ सकता हैं। क्योंकि भारत में तेल और गैस की करीब 50 फीसदी आपूर्ति इसी रास्ते से होती हैं। हालांकि अभी भारत में तेल को लेकर किसी तरह की परेशानी होती दिखाई नहीं दे रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी भारत के पास अगले 25 दिनों का तेल भंडार है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story