क़तर में सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, ‘तकनीकी खराबी’ के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

Qatar Helicopter Crash: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच क़तर भी बड़े नुकसान झेल रहा हैं। दो दिन पहले ही ईरान ने क़तर के बड़े तेल प्लांट पर हमला बोला था।

Surya Soni
Published on: 22 March 2026 3:42 PM IST
Qatar Helicopter Crash
X

Qatar Helicopter Crash: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच क़तर भी बड़े नुकसान झेल रहा हैं। दो दिन पहले ही ईरान ने क़तर के बड़े तेल प्लांट पर हमला बोला था। लेकिन अब क़तर के लिए एक और दुखद खबर सामने आ रही हैं। क़तर सेना का एक हेलीकाप्टर रविवार को क्रैश हो गया। इस हेलीकाप्टर क्रैश की घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अभी लापता बताया जा रहा हैं।

‘तकनीकी खराबी’ के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकाप्टर

क़तर में हुए इस हेलीकाप्टर क्रैश को ईरान हमले से जोड़कर देखा जा रहा हैं। लेकिन इस बीच क़तर सरकार ने हेलीकाप्टर क्रैश को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि समुद्री क्षेत्र में एक सैन्य हेलीकॉप्टर ‘तकनीकी खराबी’ के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों या उसमें सवार लोगों की पहचान के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

लापता व्यक्ति की तलाश जारी

बता दें यह हेलीकाप्टर दुर्घटना फारस की खाड़ी में हुई हैं। इस हेलीकाप्टर ने साथ लोग सवार थे, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में एक व्यक्ति लापता हैं। जिसकी तलाश में कोस्ट गार्ड और इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स की टीमें लगी हुई हैं। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि क्रैश में एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

कतर पर हो रहे हैं लगातार हमले

बता दें इजराइल-अमेरिका और ईरान की इस जंग में क़तर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। ईरान लगातार कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अमेरिका को साथ देने के आरोप लगाकर ईरान क़तर के बड़े तेल प्लांट्स को भी निशाना बना रहा हैं। हालांकि इस हेलीकाप्टर दुर्घटना को क़तर सरकार ने ‘तकनीकी खराबी’ बताई हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story