पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया बड़ा हमला, 400 मौतों का किया दावा
Kabul hospital attack: एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ता ही जा रहा है।
Kabul hospital attack: एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की तरफ से काबुल के एक अस्पताल पर बड़ा हमला किया गया है, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
काबुल के अस्पताल पर किया बड़ा हमला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान पर एक और बड़ा हमला किया है। काबुल के एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर जोरदार एयर स्ट्राइक पाकिस्तान की तरफ से की गई है। इस हमले के बाद तालिबान की तरफ से दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हमले में 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए।
पाकिस्तान ने किया इनकार
इस हमले को लेकर जहां तालिबान सरकार काफी गुस्से में है और पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के संकेत भी दे दिए हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सरकार की तरफ से ऐसे किसी भी हमले के आरोपों को खारिज किया हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक हवाई हमले किए हैं।


