नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार, पूर्व गृहमंत्री भी अरेस्ट
KP Sharma Oli News: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला है। नेपाल में एक दिन पहले ही नए प्रधानमंत्री के रूप में बालेन शाह शपथ ली थी।
KP Sharma Oli News: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला है। नेपाल में एक दिन पहले ही नए प्रधानमंत्री के रूप में बालेन शाह शपथ ली थी। नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व PM केपी ओली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व PM केपी ओली के साथ नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है। बालेन शाह के प्रधानमंत्री के रूप शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ये बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है।
किस मामले में गिरफ्तार हुए केपी ओली..?
बता दें नेपाल में कई सालों बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। नेपाल की कमान अब बालेन शाह ने संभाल ली। बता दें यह कार्रवाई जेन-जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में की गई है, जिसमें इन दोनों नेताओं को जिम्मेदार ठहराया गया था। ये गिरफ्तारियां गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के क्रम में की गई हैं।
नेपाल सेना-पुलिस पर भी उठा सवाल
नए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जिम्मेदारी संभालते ही जेन-जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया। बता दें काठमांडू समेत विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस और सेना पर भी सवाल उठा है, लेकिन फिलहाल सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है।


