अमेरिका ने ईरान पर हमलों को 10 दिनों के लिए रोका, लेकिन ट्रंप ने फिर दी ये बड़ी धमकी...

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट का तनाव अब खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले को 5 दिनों के लिए रोका था।

Surya Soni
Published on: 27 March 2026 7:19 AM IST
middle east crisis
X

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट का तनाव अब खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले को 5 दिनों के लिए रोका था। लेकिन अब उन्होंने इसकी तारीख को बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी है। ऐसे में अब अगले 10 दिनों तक अमेरिका ने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को स्थगित कर दिया है। दूसरी तरफ इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही युद्धविराम को लेकर चर्चा हो सकती है।

ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे: ट्रंप

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसको लेकर जानकारी देते हुए कहा कि ''समझौते के लिए वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले 10 दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों न करने की बात की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा प्लांट को नष्ट करने की कार्रवाई को 10 दिनों के लिए यानी सोमवार 6 अप्रैल 2026 को पूर्वी समय रात 8 बजे तक के लिए रोक रहा हूं।

ट्रंप ने दी समझौते की धमकी

ईरान पर हमले को 10 दिन तक रोकने के एलान के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि वह जल्द गंभीर होकर फैसला ले, वरना हालात बिगड़ जाएंगे। क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है, और यह अच्छा नहीं होगा!

अब्बास अराघची ने किया बातचीत की खबरों का खंडन

एक तरफ जहां ट्रंप इस बात का दावा कर रहे है कि ईरान युद्ध रोकने के लिए बातचीत करना चाहता है वहीं दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध रोकने के लिए किसी भी बातचीत की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी शर्तों पर युद्ध खत्म करना चाहता है, झुककर नहीं। अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान जमीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार है और दुश्मन को सबक सिखाना चाहता है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story