खतरे में युद्धविराम!, इजरायल ने लेबनान पर दागी कई मिसाइलें, 254 लोगों की मौत

Middle East conflict: एक दिन पहले ईरान-अमेरिका ने दो हफ्ते के लिए युद्धविराम का एलान किया तो दुनियाभर के देशों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम होते-होते इजराइल ने लेबनान पर जमकर कहर बरपाया।

Surya Soni
Updated on: 9 April 2026 8:31 AM IST
Middle East conflict
X

Middle East conflict: एक दिन पहले ईरान-अमेरिका ने दो हफ्ते के लिए युद्धविराम का एलान किया तो दुनियाभर के देशों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम होते-होते इजराइल ने लेबनान पर जमकर कहर बरपाया। इजरायल ने लेबनान पर कई हवाई हमले किए, इन हमलों में 254 लोगों की मौत हुई और 800 से अधिक घायल हो गए। इजराइल के इन हमलों के बाद अब ईरान में काफी गुस्सा देखा जा रहा हैं।

10 मिनट में 100 से अधिक हमले

बता दें इजराइल ने लेबनान में जमकर कहर बरपाया हैं। इजराइल ने हवाई हमलों से लेबनान के कई बड़े ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल ने किस तरह लेबनान में कहर बरपाया इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि 10 मिनट में 100 से अधिक हमले करते हुए कई ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल के इन हमलों में लेबनान के 254 लोगों की मौत हुई और 800 से अधिक घायल हो गए।

लेबनान समझौते का हिस्सा नहीं: अमेरिका

इजरायल ने जिस तरह से लेबनान को निशाना बनाया उसके बाद से ईरान में गुस्सा देखने को मिला हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को युद्धविराम या इजरायल के माध्यम से युद्ध जारी रखने में से किसी एक को चुनना होगा। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है।

ईरान ने इजरायल को दी धमकी

अराघची ने कहा कि पूरी दुनिया लेबनान में हो रहे नरसंहार को देख रही है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि देश लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए अपराध और युद्धविराम की शर्तों के उल्लंघन के जवाब में उसे दंडित करेगा।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story