जल्द खत्म हो जाएगा युद्ध, ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार ना रखने पर हुआ सहमत

Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के अब जल्द खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका ने ईरान पर अगले पांच दिन के लिए हमले रोकने का एलान किया हैं।

Surya Soni
Published on: 25 March 2026 7:32 AM IST
Middle East conflict
X

Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के अब जल्द खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका ने ईरान पर अगले पांच दिन के लिए हमले रोकने का एलान किया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच बैठक हो सकती हैं। हालांकि इस बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा करते हुए कहा कि ''ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया गया है।''

ईरान परमाणु हथियार ना रखने पर हुआ सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की जीत का दावा करते हुए कहा कि ''ईरान परमाणु हथियार विकसित न करने पर पूरी तरह सहमत हो गया है। तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तेल-गैस संबंधी एक बहुत बड़ा तोहफा अमेरिका को भेजा है। आगे ट्रंप ने कहा कि मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वह उपहार क्या है, लेकिन यह एक बहुत महत्वपूर्ण पुरस्कार था। और उन्होंने इसे हमें दिया है।

ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

एक तरफ जहां ट्रंप ईरान पर जीत के साथ ईरान के द्वारा परमाणु हथियार विकसित न करने की बात का दावा किया हैं, दूसरी तरफ इजराइल अभी भी लगातार ईरान पर अपने हमले जारी रखे हुए हैं। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं। ऐसे में अब ईरान के बयान पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या सच में अब इस जंग का दी एंड होने जा रहा हैं।

IRGC लेगा अंतिम फैसला

फिलहाल ट्रंप के दावे को लेकर ईरान की तरफ से कोई बड़ा संकेत नहीं मिला हैं। लेकिन अगर अन्य देशों की मध्यस्था में युद्ध विराम पर बात होती हैं तो ईरान की तरफ से मोहम्मद बाकेर कालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसका अंतिम फैसला लेने का अधिकार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पास ही होगा।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story