Israel US Iran War: अमेरिका ने उड़ाया ईरान का सबसे बड़ा पुल, 8 की मौत, 95 घायल

Israel US Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। पिछले 10 दिन में कई बार ऐसी ख़बरें सामने आई कि इस जंग का कोई रास्ता निकल सकता है।

Surya Soni
Published on: 3 April 2026 9:12 AM IST
Israel US Iran War
X

Israel US Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। पिछले 10 दिन में कई बार ऐसी ख़बरें सामने आई कि इस जंग का कोई रास्ता निकल सकता है। अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा संयत्रों पर पहले पांच दिन तक हमले रोक दिए थे, उसके बाद अमेरिका ने इसको बढ़ाकर 10 दिन कर दिए थे। इस दौरान उम्मीद की जा रही थी कि इस दौरान जंग को रोकने को लेकर सकारात्मक वार्ता होगी..? लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। युद्ध के करीब 35 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों पक्षों में भीषण जंग जारी है।

अमेरिका ने उड़ाया ईरान का सबसे बड़ा पुल

पिछले कुछ दिनों से ईरान ने इजराइल की राजधानी से लेकर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से जमकर निशाना बनाया है। अब इसके जवाब में अमेरिका ने भी एक जोरदार हमला ईरान पर किया है। अमेरिका ने ईरान का सबसे बड़ा पुल उड़ा दिया। ईरान के सबसे बड़े ब्रिज पर हुए इस बड़े हमले में 8 लोगों की जान चली गई और 95 घायल बताए जा रहे हैं।

समझौता करो वरना हालात और बिगड़ेंगे’: डोनाल्ड ट्रंप

ईरान से जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर करते हुए ईरान को बड़ी धमकी दी है। इस वीडियो में ईरान के करज इलाके स्थित सबसे बड़े ब्रिज पर हमले के फुटेज है। इस वीडियो के साथ ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ''ईरान बहुत देर होने से पहले अमेरिका के साथ समझौता कर ले, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।''

ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला

ईरान खाड़ी देशों को लगातार निशाना बना रहा है। एक दिन पहले कुवैत पर भी मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस बीच कुवैत एयरपोर्ट पर एक बार फिर ईरान ने बड़ा हमला किया है। हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story