अमेरिका-इजरायल ने ईरान में फिर बरपाया कहर!, तेहरान में की भीषण बमबारी, 13 लोगों की मौत
Iran US War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब भयानक स्थिति में पहुंच गई है। अब ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के रिहायशी
Iran US War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब भयानक स्थिति में पहुंच गई है। अब ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के रिहायशी इलाको में बमबारी की है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान में एक ईमारत को निशाना बनाया गया है। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं
ईरान को इस जंग में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई बड़े स्थान को नष्ट कर दिया। पिछले कुछ दिनों से जंग पर विराम के संकेत मिल रहे थे, लेकिन ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई जारी रही, ऐसे में एक बार फिर अमेरिका ने ईरान की कई जगहों को निशाना बनाया है। ईरान में रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही।
शरीफ यूनिवर्सिटी को बनाया निशाना
हवाई हमलों में तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। शरीफ यूनिवर्सिटी के कैंपस पर कई हमले किए है। यूनिवर्सिटी की इमारतों और पास स्थित गैस वितरण केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि शरीफ यूनिवर्सिटी को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि यहां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा नियंत्रित) पर काम होता है।
ट्रंप ने एक बड़ा चौंकाने वाला दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा चौंकाने वाला दावा भी सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी फोर्सेस ने ईरान के मिलिट्री लीडरशिप का खात्मा कर डाला है। ट्रंप ने कहा कि तेहरान में एक बड़े हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता मारे गए हैं।


