इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल!, ईरान ने अमेरिकी शर्तें मानने से किया इनकार

Iran US talks fail: ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत में कोई हल नहीं निकला।

Surya Soni
Published on: 12 April 2026 9:04 AM IST
Iran US talks fail
X

Iran US talks fail: ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत में कोई हल नहीं निकला। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच अहम वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई।

ईरान ने अमेरिकी शर्तें मानने से किया इनकार: जेडी वेंस

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता रखी गई। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी मांग यह थी कि ईरान परमाणु हथियार बनाने या उससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ने की स्पष्ट और ठोस प्रतिबद्धता दे। लेकिन ईरान इस मुद्दे पर तैयार नहीं हुआ।

ईरान को पड़ेगा बड़ा भारी: जेडी वेंस

इस शांति वार्ता को लेकर जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज़्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए। इसलिए, हम बिना किसी समझौते पर पहुंचे ही अमेरिका वापस जा रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है।

ईरान ने गैरकानूनी मांगें रखने का आरोप लगाया

जबकि दूसरी तरफ अमेरिका पर गैरकानूनी मांगें रखने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि दूसरा पक्ष कितनी ईमानदारी और संतुलन दिखाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट, परमाणु कार्यक्रम,प्रतिबंध हटाने, युद्ध मुआवजा और पूरे क्षेत्र में जंग खत्म करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story