ट्रंप के बयान पर ईरान आगबबूला!, IRGC ने कहा- हम तय करेंगे कि यह जंग कब खत्म होगी

Iran US Conflict: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग को 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी इसका कोई हल निकलता नज़र नहीं आ रहा हैं।

Surya Soni
Published on: 10 March 2026 10:28 AM IST
ट्रंप के बयान पर ईरान आगबबूला!, IRGC ने कहा- हम तय करेंगे कि यह जंग कब खत्म होगी
X

Iran US Conflict: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग को 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी इसका कोई हल निकलता नज़र नहीं आ रहा हैं। लेकिन इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के जल्द खत्म होने की तरफ संकेत दिया था। लेकिन इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रंप के बयान को खारिज कर दिया हैं।

हम तय करेंगे कि यह जंग कब खत्म होगी: IRGC

बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच बयान दिया था कि ईरान के खिलाफ युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा और यह एक 'छोटी अवधि का अभियान' है। इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रंप के बयान को गलत बताते हुए कहा कि ''हम तय करेंगे कि यह जंग कब खत्म होगी। ''

ट्रंप पर 'चालाकी और धोखे' का आरोप लगाया

बता दें इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जंग कब खत्म होगी इसको लेकर ट्रंप पर पलटवार करते हुए 'चालाकी और धोखे' का आरोप लगाया। IRGC के प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा कि ''ट्रंप अमेरिका जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है, क्योंकि उन्हें 'शर्मनाक हार' का सामना करना पड़ा है।'' अमेरिकी जहाजों और लड़ाकू विमानों को लेकर कहा कि वे ईरानी हमलों से बचने के लिए क्षेत्र से 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूर भाग गए हैं।''

इजरायल ने फिर किए बड़े हमले

जहां एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया हैं, वहीं दूसरी तरफ इजराइल की सेना लगातार हमले कर रही हैं। अमेरिाका इजरायल और ईरान का युद्ध अब 11वें दिन में आ गया है। इजरायल ने सोमवार को ईरान के सेंट्रल इलाकों में नए हमले किए, जहां IRGC के कमांड सेंटर्स, मिसाइल फैसिलिटीज और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story