ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ परिवार के कई लोगों की मौत, 40 दिनों का शोक

Surya Soni
Updated on: 1 March 2026 7:57 AM IST
Ali Khamenei Killed
X

Ali Khamenei Killed: मिडिल ईस्ट में तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक बना हुआ है। शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस दौरान इजरायल ने सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाया हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई की मौत का दावा किया।

खामेनेई के परिवार के कई लोगों की मौत

फार्स समाचार एजेंसियों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि की है। खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी इजराइली हमलों में मारे गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई, कतर की दोहा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इन सभी शहरों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।

खामेनेई की मौत हो गई है: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है...वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके।"

ईरान में 40 दिनों का शोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। अब ईरान की सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। सरकार ने देश में 40 दिनों का शोक और 7 दिनों के अवकाश की घोषणा की है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story