ईरान को लगा बड़ा झटका, टॉप अधिकारी अली लारिजानी की युद्ध में गई जान

Iran Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग को 20 दिन से हो गए। इस दौरान हज़ारों लोगों की युद्ध के दौरान जान चली गई।

Surya Soni
Published on: 18 March 2026 7:42 AM IST
Iran Israel war
X

Iran Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग को 20 दिन से हो गए। इस दौरान हज़ारों लोगों की युद्ध के दौरान जान चली गई। फिलहाल इस जंग पर अभी विराम लगता नज़र नहीं आ रहा हैं। लेकिन इस बीच ईरान के लिए एक और बड़ा झटका लगा हैं। हाल ही में इजराइल में इस जंग में ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत का दावा किया था। अब ईरान की तरफ से भी अली लारिजानी की मौत की अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

अली लारिजानी की युद्ध में गई जान

इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी हैं। इस जंग में अब तक ईरान को काफी नुकसान पहुंच चुका हैं। ईरान ने इस जंग में अपने कई बड़े नेताओं को गंवा दिया। अब ईरान के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता अली लारिजानी की मौत ईरान के लिए बड़ा सदमा माना जा रहा हैं। काफी समय तक इस मामले पर ईरान की चुप्पी बनी रही। लेकिन अब ईरानी मीडिया ने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है।

ईरान की राजनीति के लिए काफी अहम थे अली लारिजानी

अली लारिजानी ईरान की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे थे। वो सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व प्रमुख रह चुके थे। इसके अलावा सुप्रीम लीडर के सबसे करीबी सलाहकारों में उनकी गिनती होती थी। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद उनकी उपलब्धता ईरान सरकार के लिए बेहद जरुरी मानी जा रही थी। लेकिन अब इजराइल ने उनको निशाना बनाकर एक बार फिर ईरान को बड़ा झटका दिया हैं।

गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का दावा

अली लारिजानी की मौत के साथ ही इजराइल ने बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का भी दावा किया था। इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के फोर्स (IRGS) के बासिज यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है। गुलामरेजा सुलेमानी पिछले कई सालों से बासिज फोर्स के कमांडर के रूप में कार्यरत थे।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story