ईरान ने ओमान में किया बड़ा हमला, तेल भंडारण टैंकों को बनाया निशाना

Oman Salalah Port: इजराइल-अमेरिका से जंग के बीच ईरान लगातार खाड़ी देशों को भी अपना निशाना बना रहा है। अब ईरान ने ओमान पर एक बड़ा हमला कर दिया।

Surya Soni
Published on: 12 March 2026 9:30 AM IST
Oman Salalah Port
X

Oman Salalah Port: इजराइल-अमेरिका से जंग के बीच ईरान लगातार खाड़ी देशों को भी अपना निशाना बना रहा है। अब ईरान ने ओमान पर एक बड़ा हमला कर दिया। ईरान ने ड्रोन हमला करते हुए सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण टैंकों को टारगेट बनाया। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों की पुष्टि की है।

तेल भंडारण टैंकों को बनाया निशाना

ईरान ने एक साथ कई हमले करते हुए ओमान के सलालाह बंदरगाह पर जमकर कहर बरपाया है। ओमान मीडिया के मुताबिक ईरान ने ड्रोन से हमले करते हुए सलालाह बंदरगाह को निशाना बनाया। ईरान सलालाह बंदरगाह पर मौजूद तेल भंडारण टैंकों को नष्ट करना चाहता था, हालांकि बताया जा रहा है कि इस हमले में व्यापारिक जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ओमान के सुल्तान ने दी धमकी

बता दें ईरान हमेशा से ही युद्ध में इस नीति को अपनाता नज़र आता है। खाड़ी देशों के ऊर्जा स्थलों को निशाना बनाना ईरान का पुराना सिद्धांत रहा है। ईरान के इस हमले के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बात की। ओमान के सुल्तान ने इस दौरान हमले की निंदा करते हुए ईरान को ऐसी कार्रवाई रोकने की बात कहीं, इसके साथ ही धमकी दी कि अगर ईरान अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया तो फिर ओमान भी आवश्यक कदम उठाएगा।

इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर को दी थी बधाई

बता दें ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने इस हमले से पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने पर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी थी। सुल्तान हैथम बिन तारिक के बधाई संदेश के बाद ही ईरान ने ओमान के सलालाह बंदरगाह को निशाना बनाया है। इससे ओमान के सुल्तान ईरान से काफी नाराज़ भी हो गए।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story