इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, ख़राब मौसम के चलते डूबी नाव, 27 लोग लापता

Indonesia boat accident: इंडोनेशिया में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। इंडोनेशिया में में ख़राब मौसम के चलते सोमवार को एक नाव डूब गई।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 9:30 AM IST
Indonesia boat accident
X

Indonesia boat accident: इंडोनेशिया में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। इंडोनेशिया में में ख़राब मौसम के चलते सोमवार को एक नाव डूब गई। इस घटना में नाव में सवार सभी 27 लोग लापता हैं। नाव डूबने इस घटना के बाद से उनकी तलाश में बचाव दल जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 15 घंटे से अधिक समय बाद अभी लोगों का पता नहीं चल पाया हैं।

ख़राब मौसम के चलते डूबी नाव

इस नाव डूबने की घटना के बाद बचाव और रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि ''नाव रविवार को उत्तरी मलुकु प्रांत के तालियाबू द्वीप से केमा नामक तटीय गांव के लिए रवाना हुई थी। इसमें 27 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। बीच रास्ते में अचानक मौसम ख़राब होने के चलते पानी की लहरें जोर-जोर नाव से टकराने के कारण नाव का अगला हिस्सा टूट गया। इसके कुछ ही देर बाद नाव पानी में समा गई।

बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा

बचाव दल के सदस्य रिजाल ने बताया कि बचाव पोत, नौवहन उपकरण और संचार साधनों, एक हेलीकॉप्टर और स्थानीय मछुआरों की सहायता से लापता लोगों को खोजने का प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि नाज़िला 05 (नाव) का उपयोग अक्सर पर्यटकों के परिवहन के लिए किया जाता था और स्थानीय रूप से इसे मछली पकड़ने वाले या छोटे यात्री पोत के रूप में भी जाना जाता था।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story