Iran attack Kuwait: कुवैत पर ईरान का बड़ा हमला, एक भारतीय की हुई मौत

Iran attack Kuwait: इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग का सबसे बड़ा दंश खाड़ी देश झेल रहे हैं। अमेरिका ने खाड़ी देशों में मौजूद अपने सैन्य ठिकानों से ही ईरान पर हमला बोला था।

Surya Soni
Published on: 30 March 2026 9:25 AM IST
Iran attack Kuwait
X

Iran attack Kuwait: इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग का सबसे बड़ा दंश खाड़ी देश झेल रहे हैं। अमेरिका ने खाड़ी देशों में मौजूद अपने सैन्य ठिकानों से ही ईरान पर हमला बोला था। अब अमेरिका से दोस्ती की कीमत खाड़ी देशों को चुकानी पड़ रही हैं। रविवार देर शाम को कुवैत के एक बिजली घर पर ईरान ने बड़ा हमला किया। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और उस जगह पर मौजूद एक इमारत को नुकसान पहुंचा।

कुवैत पर लगातार हमले जारी

भले इस युद्ध में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा हो, लेकिन उसने भी अमेरिका से बदला लेने के लिए उनके मित्र खाड़ी देशों को जमकर निशाना बनाया हैं। खाड़ी देशों में सबसे अधिक नुकसान कुवैत को उठाना पड़ रहा हैं। अन्य खाड़ी देशों के बजाय ईरान का कुवैत पर लगातार हमले जारी हैं। कुछ दिन पहले ईरान ने कुवैत के सबसे बड़े LNG प्लांट पर हमला किया था।

ईरान का निंदनीय आक्रमण: कुवैत सरकार

कुवैत के विद्युत एवं जल मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में संयंत्र की एक सेवा इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, और इसे खाड़ी देश के खिलाफ "ईरान का निंदनीय आक्रमण" बताया। मंत्रालय ने आगे कहा कि नुकसान को नियंत्रित करने और परिचालन जारी रखने के लिए तकनीकी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत भेजे गए।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय का बयान भी आया सामने

ईरान के द्वारा लगातार किये जा रहे हमलों के बीच कुवैत के रक्षा मंत्रालय का बयान भी सामने आया हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय बताया कि ''पिछले 24 घंटों में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोनों का पता लगाकर उनको नष्ट किया है। कुछ मिसाइलों और ड्रोनों ने कुवैती सशस्त्र बलों के एक अड्डे को निशाना बनाया, जिससे 10 कर्मी घायल हो गए और उस जगह को काफी नुकसान पहुंचा।''

Surya Soni

Surya Soni

Next Story