बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत, तारिक रहमान बनेंगे अगले प्रधानमंत्री
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनावों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी हैं। बांग्लादेश में हुए चुनावों में जमात ए इस्लामी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनावों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी हैं। बांग्लादेश में हुए चुनावों में जमात ए इस्लामी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं, जबकि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP की प्रचंड जीत हुई हैं। BNP की प्रचंड जीत के बाद अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान पद संभालेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है।
बीएनपी के पास पूर्ण बहुमत
बता दें इस बार बांग्लादेश का चुनाव कई मायनों में काफी अहम था। पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक लगा दी। इसके बाद बांग्लादेश में चुनाव जमात ए इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच देखने को मिला। बांग्लादेश की 299 सीटों पर हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 212 सीटें अपने नाम कर ली, कुछ सीटों पर उनके प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। बांग्लादेश में बहुमत का आंकड़ा 150 है।
तारिक रहमान बनेंगे अगले प्रधानमंत्री
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रचंड जीत के साथ बांग्लादेश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान का नाम सामने आ रहा हैं। तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद भारत की पैनी नजर बीएनपी की गतिविधियों और उनकी नीतियों पर टिकी रहेगी क्योंकि यह जीत न सिर्फ बांग्लादेश की राजनीति के लिए बल्कि भारत के लिए भी बहुत मायने रखता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर उत्सुक हैं।


