बांग्लादेश चुनाव के लिए मतदान जारी, गोपालगंज में विस्फोट, तीन घायल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा हैं। बांग्लादेश की कुल 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही हैं।
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा हैं। बांग्लादेश की कुल 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। इस बार बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) में सीधी टक्कर हैं, हालांकि इनके अलावा करीब 50 पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में मौजूद हैं। सुबह 7.30 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान गोपाल गंज में एक बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है।
गोपालगंज में विस्फोट, तीन घायल
बांग्लादेश की कुल 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग के दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इस बीच कुछ हिंसक घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गोपालगंज में मतदान केंद्र पर एक क्रूड बम के जरिया हुआ। इस विस्फोट से 3 लोग घायल गए। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में विस्फोट होना चिंताजनक बात हैं। बता दें घटना गोपालगंज शहर में सुबह करीब 9 बजे शहर के निचुपारा इलाके में रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केंद्र पर हुई।
जमात-ए-इस्लामी और BNP में सीधी टक्कर
बांग्लादेश की कुल 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग रही हैं। कई सीटों पर चुनाव काफी रोमांचक हो रखा हैं। अगर बात करें बांग्लादेश चुनाव की तो इस बार जमात-ए-इस्लामी और BNP में सीधी टक्कर देखने को मिल रही हैं। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक करीब 12 प्रतिशत मतदान हुआ हैं।
अवामी लीग के चुनाव लड़ने से रोक
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने से रोक के कारण इस बार जमात-ए-इस्लामी की टक्कर पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP से हो रही है। माना जा रहा हैं कि अगर BNP पार्टी सत्ता पाने में कामयाब हुई तो खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अगले पीएम बनेंगे। जबकि अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भी अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं।


