Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में हादसे का शिकार हुई बस, नदी में गिरने से 26 की मौत
Bangladesh Bus Accident: दुनियाभर में रोजाना कई बड़े सड़क हादसे सामने आते हैं, जिनकी तस्वीर देखकर ही लोग विचलित हो जाते हैं। अब एक बड़ा दर्दनाक हादसा बांग्लादेश में सामने आया हैं।
Bangladesh Bus Accident: दुनियाभर में रोजाना कई बड़े सड़क हादसे सामने आते हैं, जिनकी तस्वीर देखकर ही लोग विचलित हो जाते हैं। अब एक बड़ा दर्दनाक हादसा बांग्लादेश में सामने आया हैं। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक बस को बड़ी नाव में चढ़ाया जा रहा था, तभी वो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई और इस हादसे में अब तक 26 की मौत हो गई हैं।
बस में सवार थे करीब 40 लोग
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के दाउलतदिया घाट पर यह भयानक हादसा सामने आया हैं। पद्मा नदी पर बस को फेरी (बड़ी नाव) में चढ़ाते समय बस नदी में समा गई। इस हादसे में अब तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि पांच लोगों को बचाया गया हैं। कुछ लोगों की तलाश जारी है। इस बस में कुल 40 लोग सवार थे। यह हादसा बुधवार शाम को हुआ।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान जताया दुख
इस दर्दनाक घटना के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान गहरा दुख जताया और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस, नौसेना, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। रात का अंधेरा बढ़ने के साथ ही बचाव कार्य को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। लेकिन गुरुवार अलसुबह ही वापस रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया।
तैरकर किनारे तक पहुंचे कुछ यात्री
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। देखते-देखते कुछ ही पल में यह बस नदी में समा गई। इसके बाद यात्रियों और उनके परिजनों की चीख-पुकार मच गई। इस घटना में कुछ यात्री जिन्दा बच गए। जिन्दा बचे एक यात्री ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक पहुंच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चा उनकी आंखों के सामने ही डूब गए।


