अमेरिका ने अपने वायु सैनिक का सुरक्षित बचाया, ट्रंप ने अमेरिकी सेना का बताया साहसी मिशन
America Rescue Pilot: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब विकराल रूप लेता नज़र आ रहा है। एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका मिलकर ईरान के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं
America Rescue Pilot: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब विकराल रूप लेता नज़र आ रहा है। एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका मिलकर ईरान के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी इन दोनों देशों के साथ खाड़ी देशों पर जवाबी करवाई करता नज़र आ रहा हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका के दो बड़े फाइटर जेट को मार गिराया। इस दौरान एक फाइटर जेट का वेपन सिस्टम्स ऑफिसर लापता हो गया था। जिसको अमेरिका की सेना मुश्किल सैन्य ऑपरेशन को अंजाम देकर ढूंढ निकाला।
अमेरिका ने अपने वायु सैनिक का सुरक्षित बचाया
बता दें अमेरिका के दो फाइटर जेट को ईरान ने एक ही झटके में मार गिराया। ईरान की इस कार्रवाई से अमेरिका को बड़ा झटका लगा। हालांकि एक फाइटर जेट का पायलट तो सुरक्षित बच गया था, लेकिन वेपन सिस्टम्स ऑफिसर फंस गया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मिशन की जानकारी देते हुए लिखा, "हमने उसे ढूंढ निकाला." "यह हमारे इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक है।
पहाड़ी इलाके में छिपकर बचाई जान
बता दें जैसे ही ईरान ने अमेरिका के फाइटर जेट को निशाना बनाया तो फिर लापता वेपन सिस्टम्स ऑफिसर की तलाश अमेरिका ने शुरू कर दी थी। ईरान ने भी अमेरिका के वायु सैनिक को लेकर इनाम की घोषणा कर दी थी। इस दौरान अमेरिका वायु सैनिक ने पहाड़ी इलाके में छिपकर अपनी जान बचाई। करीब एक दिन से ज्यादा समय तक वह दुश्मन के इलाके में अकेला रहा। ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी बलों ने भारी गोलाबारी की, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से सैनिक तक पहुंच सके।
ट्रंप ने अमेरिकी सेना का बताया साहसी मिशन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मिशन की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, "हमने उसे ढूंढ निकाला।" उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक है। यह बहादुर सैनिक दुश्मन के इलाके में, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में छिपा हुआ था और दुश्मन उसे लगातार तलाश रहा था।


