Women's Day 2025: इस महिला दिवस के मौके पर ओटीटी पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये शनादर फिल्में...

हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिला सशक्तिकरण सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है।

Jyoti Patel
Published on: 8 March 2025 8:47 AM IST
Womens Day 2025: इस महिला दिवस के मौके पर ओटीटी पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये शनादर फिल्में...
X
Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिला सशक्तिकरण और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी भागीदारी को सेलिब्रेट करने के लिए भी मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मो के बारे में बताएंगे जो एक महिला के जीवन पर आधारित हैं। ये फिल्में औरतें के जीवन के कई अनछुए पहलुओं के बारे में दर्शाती हैं। इस महिला दिवस पर आप ये फिल्में जरूर देखें।

मिसेज (Women's Day 2025)

सना मल्होत्रा की फिल्म मिसेज इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई थी। यह रिचा नामक (Women's Day 2025) की एक ट्रेंड डांसर और कोरियोग्राफर की कहानी है, जिसकी शादी दिवाकर नामक एक डॉक्टर से होती है। एक विवाहित महिला के रूप में, वह एक पत्नी के लिए निर्धारित सामाजिक मानकों में फिट होने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। इस फिल्म में महिला के जीवन में शादी के बाद आने वाले संघर्षो के बारे में बताया गया है। यह फिल्म आप जी5 पर देख सकतें हैं।

सांड की आंख

फिल्म सांड की आँख की कहानी चंद्रो और प्रकाशी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 60 साल की हैं और एक पुरुष प्रधान समाज में रहती हैं। दोनों को गलती से अपने शूटिंग एबिलिटी के बारे में पता चलता है और एक ट्रेनर की मदद से वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म ज़ी५ पर देख सकतें हैं।

फैशन

साल 2008 में आई फिल्म फैशन का निर्देशन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे मुख्य भूमिकाओं में हैं।इस फिल्म की कहानी मेघना माथुर पर केंद्रित है, जो एक छोटे शहर की लड़की है, जो एक ग्लैमरस सुपरमॉडल बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ती है। लेकिन उसे जल्द ही पता चलता है कि सफलता की एक कीमत है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकतें हैं।

हाईवे

हाईवे की कहानी वीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा दुल्हन है, जिसे उसकी शादी से एक दिन पहले एक स्थानीय गैंगस्टर महाबीर और उसके गुंडे अगवा कर लेते हैं। अपने अपहरणकर्ता से डरने के बजाय, वीरा को अपने जीवन का एक नया अर्थ मिलता है। [caption id="" align="alignnone" width="1920"] Women's Day 2025[/caption]

क्वीन

क्वीन (Women's Day 2025) 2014  में रीलिज हुई थी, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है और इसका निर्माण अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने किया है। इस फ़िल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि लिसा हेडन और राजकुमार राव सहायक भूमिका में हैं। इस फ़िल्म की कहानी रानी मेहरा की कहानी पर आधारित है, जो नई दिल्ली की एक पंजाबी लड़की है, जो अपने मंगेतर द्वारा उनकी शादी तोड़ने के बाद अकेले ही पेरिस और एम्स्टर्डम में अपने हनीमून पर निकल जाती है। आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकतें हैं।

थप्पड़ (Women's Day 2025)

फिल्म थप्पड़ अमृता नामक एक युवती की कहानी है, जो अपने पति विक्रम के साथ खुशियों से भरी जिंदगी जी रही है। हालांकि, उनकी खुशियां तब बिखर जाती हैं जब विक्रम ऑफिस पार्टी में उसे थप्पड़ मार देता है, जिसके कारण वह तलाक के लिए अर्जी दाखिल करती है। (Women's Day 2025) अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो ये अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story