40 की उम्र की महिलाएं चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स

महिलाएं हों या पुरुष, हर किसी को 40 की उम्र के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।

Jyoti Patel
Published on: 11 May 2025 1:40 PM IST
40 की उम्र की महिलाएं चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए  अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स
X
Skincare Tips: महिलाएं हों या पुरुष, हर किसी को 40 की उम्र के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इस उम्र के बाद त्वचा भी ढीली और बेजान होने लगती है। खासकर, महिलाओं की त्वचा इस उम्र के बाद बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में कुछ महिलाएं कई तरह के महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। साथ ही त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए ट्रीटमेंट भी लेती हैं। जबकि ज्यादातर महिलाएं त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेती हैं। अगर आप भी 40+ हैं और अपनी त्वचा को जवां बनाए रखना चाहती हैं, तो नहाने से पहले अपने चेहरे पर ये घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। ये घरेलू उपाय त्वचा की झुर्रियां और महीन रेखाएं भी दूर करेंगे। आइए जानते हैं 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।

हल्दी और दही का पेस्ट लगाएं

40+ की महिलाएं चेहरे पर हल्दी और दही का पेस्ट लगा सकती हैं। हल्दी और दही का पेस्ट त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच दही लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। हल्दी और दही का पेस्ट लगाने से त्वचा में कसाव आता है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। हल्दी और दही त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में कारगर होते हैं। साथ ही ये झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम करते हैं।

पपीते का फेस पैक लगाएं

अगर आप 40+ की महिला हैं, तो आप अपने चेहरे पर पपीते का फेस पैक लगा सकती हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए पपीते का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। दरअसल, पपीते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। पपीता त्वचा की झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है। पपीता त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे त्वचा पर जमा सारी गंदगी और अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। बेहतर परिणामों के लिए आप सप्ताह में दो बार पपीते का फेस पैक लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर उम्र के लोग चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। 40 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाएं भी चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। एलोवेरा में मॉइस्चराइज़िंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दाग-धब्बे, झुर्रियाँ और महीन रेखाओं को दूर करने में भी कारगर हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप रोज़ाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story