UP Mafia: यूपी के तीन बड़े माफियाओं की बीवियां कहां गायब ? मुख्तार अंसारी को देखने तक नहीं आई पत्नी अफशां

Prashant Dixit
Published on: 31 March 2024 2:39 PM IST
UP Mafia: यूपी के तीन बड़े माफियाओं की बीवियां कहां गायब ? मुख्तार अंसारी को देखने तक नहीं आई पत्नी अफशां
X
UP Mafia: उत्तर प्रदेश में बीते एक साल मेें तीन माफियाओं की मौत ने हो चुकी है। जिसमें 2023 में अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई थी। जबकि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। इन तीनों की बीवियां रहस्य बनी हुई हैं। जो अपने पति की मौत के बाद भी अंतिम दर्शन ने लिए सामने नहीं आई है। इन तीनों की पत्नियों (UP Mafia) पर पुलिस ने भारी ईनाम रखा हुआ है।
यह भी पढ़े: मुरादाबाद में कार रेलवे क्रासिंग के खंभे से टकराई, एक परिवार के चार लोगों की मौत
अतीक-अशरफ की हत्या
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में रिमांड पर पुलिस अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद को मेडिकल के लिए अस्पताल लाई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें अतीक और अशरफ की मौत हो गई थी। अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता, अशरफ अहमद की बीवी जैनब अहमद पर भी पुलिस ने पहले से ईनाम रखा हुआ था। जिस कारण वे अन्तिम बार देखने तक नहीं आई थी।
यह भी पढ़े: मुख्तार अंसारी कालीबाग कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भीड़
मुख्तार अंसारी की मौत
वहीं दूसरी तरफ बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात 8.25 बजे डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद माफिया को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। लेकिन पत्नी आफशां अंतिम बार देखने तक नहीं आई थी। मुख्तार अंसारी की बीवी पर भी पुलिस ने पहले से ईनाम रखा हैं।
यह भी पढ़े: मेरठ में पीएम मोदी तो दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की जनसभा
तीनों माफियाओं की पत्नी
इन तीनों माफियाओं की मौत रमजान के माह में ही हुई है। अतीक, अशरफ और मुख्तार पर गंभीर आरोप थे। मुख्तार अंसारी को हाल में एक मामले में सजा भी हुई थी। इन तीनों के परिजनों पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें माफियाओं की पत्नियां और बेटे आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि करीब दो साल से लापता अफशां पर 50 हजार रुपये और शाइस्ता और जैनब पर 1 लाख के ऊपर इनाम रखा गया है। अफशां, शाइस्ता और जैनब पुलिस की वांटेड महिला अपराधियों की लिस्ट में टॉप हैं।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story