सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नहीं आए दोनों भाई, शत्रुघन सिन्हा ने खोला बड़ा राज

शत्रुघन सिन्हा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए थे।

Shiwani Singh
Published on: 24 Dec 2024 12:00 AM IST
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नहीं आए दोनों भाई, शत्रुघन सिन्हा ने खोला बड़ा राज
X
बॉलीबुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर ज़हीर इकबाल अपने रिलेशन और शादी को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। कपल ने इसी साल 23 जून को शादी की थी। शादी इंटर रिलीजन थी, इसलिए लोगों ने इन्हें काफी ट्रोल किया। यह खबरें भी सामने आती रहीं कि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा उनकी शादी से नाखुश हैं। अब सोनाक्षी के पिता बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने कपल की शादी के बारे में बड़ा राज़ खोला है। शत्रुघन सिन्हाने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों के इस फैसले से कोई परेशानी नहीं है।

सोनाक्षी और जहीर ने इसी साल की थी शादी

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल ने सात साल के रिलेशन को शादी में बदला था। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। उसी दिन शाम को कपल ने एक शानदार रिसेप्शन दी थी। सलमान खान, रेखा, काजोल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। sonakshi sinha zaheer iqbal marriage

शत्रुघन सिन्हा का छलका दर्द !

'लहरें रेट्रो' से एक बातचीत में इस बारे में शत्रुघन सिन्हा का दर्द छलका। उन्होंने बताया कि बच्चों को कल्चरल शॉक लगा है। अभी शायद उनके अंदर इतनी समझदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वो भी इंसान हैं। हो सकता है यह उनके रिएक्शन का तरीका हो। साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने यह भी कहा कि मैं उनके दर्द, कन्फ्यूजन और परेशानी को समझ सकता हूं। अगर मैं उनकी ऐज में होता को शायद मेरे सोचने का तरीका कुछ और होता।

दोनों भाई सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं थे!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरों में उनके दोनों भाई लव और कुश दिखाई नहीं दिए थे। यह कहा जा रहा था कि दोनों भाई सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं। मीडिया में यह खबरें भी थीं कि सोनाक्षी के शादी के फैसले में उनका परिवार शामिल नहीं। हालांकि शत्रुघन सिन्हा अपनी बेटी की शादी में शामिल हुए थे। shatrughan shina जब यह खबरें मीडिया में थीं तो लव सिन्हा ने हिंट दिया था कि उनकी सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि वो कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ेंगे, चाहे जो हो जाए।

सोनाक्षी के भाई ने किया था ये दावा

दोनों भाइयों के शादी में शामिल न होने की खबरों के बीच सोनाक्षी के भाई के इस दावे की खबरें भी सामने आई हैं कि वो शादी में शामिल  हुए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कुश के हवाले लिखा है कि मैंने देखा है कि लोग गलत जानकारी दे रहे हैं। यह एक लीडिंग पोर्टल के आर्टीकल से शुरु हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउसेस के पास सोनाक्षी की शादी की वो तस्वीरें हैं, जिनमें मैं दिखाई दे रहा हूं। ये भी पढ़ेंः 
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story