कौन हैं तमन्ना कटोच? LFW में जान्हवी कपूर के पीछे की थी वॉक, 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 4' का भी थीं हिस्सा

इस समय मॉडल तमन्ना कटोच सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिन्होंने लैक्मे फैशन वीक में जान्हवी कपूर के पीछे वॉक की थी।

Pooja
Published on: 3 April 2025 8:37 PM IST
कौन हैं तमन्ना कटोच? LFW में जान्हवी कपूर के पीछे की थी वॉक, इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 4 का भी थीं हिस्सा
X
'लैक्मे फैशन वीक 2025' कई तरह से सुर्खियों में रहा है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की हुई, जो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। लेकिन उनकी वॉक किसी को खास पसंद नहीं आई, जिसके लिए वह काफी ट्रोल भी हो गईं। इस बीच, नेटिजंस ने उनके बिल्कुल पीछे वॉक कर रही मॉडल को नोटिस किया और बताया कि वह जान्हवी से कई गुना बेहतर थी। आइए आपको इस मॉडल के बारे में बताते हैं।

कौन हैं तमन्ना कटोच?

बता दें कि 'लैक्मे फैशन वीक 2025' में जान्हवी कपूर के पीछे चलने वाली मॉडल का नाम तमन्ना कटोच है। उन्होंने क्वीन मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद, तमन्ना ने लिंगया के 'ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड साइंसेज' से पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। तमन्ना ने 2018 में अपनी ग्रेजुएशन की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ-साथ तमन्ना ने मॉडलिंग करियर भी जारी रखा। उन्होंने फैशन शो और इवेंट्स में पार्टिसिपेट किया, जिससे उन्हें अपना पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिली। खैर, जिस तरह से उन्होंने अपनी पढ़ाई और जुनून दोनों को मैनेज किया, उससे पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं।

तमन्ना कटोच ने बड़े-बड़े डिजाइनर्स के साथ किया है काम

तमन्ना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्हें 'लैक्मे फैशन वीक' में जान्हवी कपूर के पीछे चलने से पहचान मिली। इसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली। तमन्ना मनीष मल्होत्रा, फाल्गुनी शेन पीकॉक, अंकिता जैन और सुलक्षणा मोंगा जैसे कुछ बड़े डिज़ाइनरों के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में, फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए उनका रैंप वॉक भी चर्चा का विषय बन गया।

'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 4' का हिस्सा थीं तमन्ना कटोच

बता दें कि तमन्ना कटोच 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल सीज़न 4' का भी हिस्सा थीं। तमन्ना ने कई फ़ोन ब्रांड्स एंड क्लोदिंग कैंपेन में भी काम किया है। IG हैंडल पर उनके सिर्फ 16K फॉलोअर्स थे, लेकिन लैक्मे फ़ैशन वीक में उनके वायरल रैंप वॉक ने उन्हें जो पहचान दिलाई, उससे उनकी फैन फॉलोइंग दोगुना इजाफा हुआ और अब उनके 41.2K फॉलोअर्स हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं।

तमन्ना कटोच ने उन स्टोरीज को किया री-शेयर, जिनमें उन्हें जान्हवी से बताया गया बेहतर

तमन्ना कटोच की 'लैक्मे फैशन वीक' में उनकी शानदार वॉक के लिए काफी तारीफ की गई। ऐसे में तमन्ना ने उन स्टोरीज को फिर से शेयर किया, जिनमें उन्हें जान्हवी से बेहतर बताया गया था। एक पोस्ट में लिखा था कि भारतीय डिजाइनर्स को बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बजाय मॉडल को शोस्टॉपर के रूप में चुनना चाहिए। 1 अप्रैल 2025 को फिर से जब तमन्ना कटोच ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें कहा गया था कि हालांकि जान्हवी कपूर ने रैंप पर जलवा बिखेरा, लेकिन शो में सबका ध्यान मॉडल पर ही था।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story