जानें कौन हैं सर्जियो गोर..? जिनको मिली भारत में अमेरिका के राजदूत की जिम्मेदारी

सर्जियो गोर का जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था।

Surya Soni
Published on: 23 Aug 2025 11:01 AM IST
जानें कौन हैं सर्जियो गोर..? जिनको मिली भारत में अमेरिका के राजदूत की जिम्मेदारी
X
Who Is Sergio Gor: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के चलते भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसको लेकर दुनिया के कई बड़े देशों ने अमेरिका को निशाने पर लिया। जबकि रूस और चीन खुलकर भारत के समर्थन में नज़र आए। पिछले कुछ दिनों से भारत-अमेरिका के रिश्तों में काफी कड़वाहट दिखाई दे रही है। अमेरिका भारत के खिलाफ दबाव की राजनीति लगा रहा है, जिसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ा। अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सर्जियो गोर (
Who Is Sergio Gor
) को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है।

जानें कौन हैं सर्जियो गोर..?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद साथी में सर्जियो गोर की गिनती होती है। फिलहाल सर्जियो गोर व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर हैं। लेकिन अब उनको भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बता दें इससे पहले एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के राजदूत पद पर बने हुए थे, लेकिन सात महीने पहले वो पद से हट गए थे। अब उनकी जगह सर्जियो गोर इस जिम्मेदारी को संभालते हुए नज़र आएंगे। सर्जियो गोर की उम्र सिर्फ 39 साल है और वो अब तक के सबसे कम उम्र के अमरीकी राजदूत होंगे।

उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ जन्म

सर्जियो गोर का जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था। उनको बचपन में सर्गेई गोरखोव्स्की के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में उनके माता-पिता अमेरिका आकर बस गए। उनके पिता यूरी गोरखोव्स्की सोवियत मिलिट्री एयरक्राफ्ट डिजाइन इंजीनियर थे। उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया पोस्ट

सर्जियो गोर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि “सर्जियो मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं, जो लंबे समय से मेरे साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने मेरे ऐतिहासिक राष्ट्रपति अभियानों में अहम भूमिका निभाई, मेरी बेस्टसेलिंग किताबों को प्रकाशित किया और हमारे आंदोलन को समर्थन देने वाले सबसे बड़े सुपर PACs में से एक का सफल संचालन किया।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story