Renuka Singh : जानिए कौन है रेणुका सिंह ? छत्तीसगढ़ की पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं मुख्यमंत्री...

Ekantar Gupta
Published on: 5 Dec 2023 4:16 PM IST
Renuka Singh : जानिए कौन है रेणुका सिंह ? छत्तीसगढ़ की पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं मुख्यमंत्री...
X
Renuka Singh : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सीएम पद के लिए नामों की चर्चा तेज हो गई है। सीएम की रेस में कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है रेणुका सिंह का। छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह को तेजतर्रार नेता माना जाता है। वह भरतपुर सोनहत से विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिला विधायक का बड़ा चेहरा हैं।
राजनीतिक सफर की शुरुआत
रेणुका सिंह (Renuka Singh) छत्तीसगढ़ की एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से की थी। उन्होंने 1999 में जनपद पंचायत के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर पहली बार राजनीति में प्रवेश किया। जिसके बाद साल 2000 में बीजेपी ने उन्हें रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बनाया। साल 2003 में सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से पहली बार रेणुका सिंह विधायक चुनी गईं।
रेणुका सिंह, जो केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं
साल 2008 में रेणुका सिंह (Renuka Singh) दूसरी बार विधायक बनीं। अपने विधायक कार्यकाल के दौरान रेणुका महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री थीं। वे सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। रेणुका साल 2019 में सरगुजा संसदीय क्षेत्र से सांसद बनीं। आपको बता दें कि वर्तमान में रेणुका सिंह मोदी सरकार में केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री हैं।
रेणुका सिंह का जन्म और परिवार
रेणुका सिंह (Renuka Singh) का जन्म 5 जनवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पोड़ी बाचा गांव में हुआ था। रेणुका सिंह की शादी सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके के नरेंद्र सिंह से हुई थी। रेणुका और नरेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटों के नाम यशवंत सिंह और बलवंत सिंह हैं। उनकी बेटियां मोनिका सिंह और पूर्णिमा सिंह हैं। यह भी पढ़ें - Can EVM Hack : क्या सच में हैक हो सकती है ईवीएम मशीन, जानिए पूरा सच…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story