जानिए कौन हैं अनिल झा? BJP छोड़ थामा AAP का दामन

दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेता और किराड़ी सीट से दो बार के विधायक रहे अनिल झा (anil jha) आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Shiwani Singh
Published on: 17 Nov 2024 4:18 PM IST
जानिए कौन हैं अनिल झा? BJP छोड़ थामा AAP का दामन
X
दिल्ली की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। कुछ देर पहले दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आमदी पार्टी (aap)  के नेता कैलाश गहलोत ( kailash gahlot)  ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं अब दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेता और किराड़ी सीट से दो बार के विधायक रहे अनिल झा (anil jha) आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा (anil jha join bjp) को पूर्वांचल का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाएं।

अनिल झा ने क्या कहा?

आप की सदस्यता ग्रहण करते हुए अनिल झा ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचलियों के लिए किसी ने काम किया है तो वो हैं अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल ने पीने का पानी घर घर तक पहुंचाया। उन्होंने पूर्वांचल के लिए शानदार काम किया।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

आप में अनिल झा का स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते सालों में पार्टी ने दिल्ली की हर बस्ती में काफी काम किया है। दिल्ली में पूर्वांचल से आए लोगों को सम्मान वाली जिंदगी आप ने दी है। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी को चुनैती देते हुए कहा कि वे बताएं की उन्होंने दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के लिए क्या काम किया है। केजरीवाल ने अनिल झा के पार्टी में शामिल होने पर भी खुशी जाहिर की।

कौन है अनिल झा?

आप में शामिल हुए अनिल झा 32 साल से बीजेपी में थे। पूर्वांचल से तालुख रखने वाले अनिल झा दो बार 2008 और 2013 में किराड़ी से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। बता दें कि अनिल झा मूल रुप से बिहा के मधुबनी के रहने वाले हैं। उनका जन्म वहीं हुआ था। लेकिन बचपन में ही वह दिल्ली आ गए। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के शिवाजी मार्ग स्थित एसबी मिल्स सीनियर सकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। फिर राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने दिल्ली के सत्यवती कॉलेज से किया। यहां वह छात्र संघ अध्यक्ष भी रहें। इसके बाद साल 1997-98 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का अध्यक्ष चुना गया था।
ये भी पढ़ें:
कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर AAP का पहला रिएक्शन, कहा- 'उनको ED-इनकम टैक्स का डर'

कैलाश गहलोत का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 'शीशमहल' और यमुना की सफाई पर उठाए सवाल

Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story