नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मानसून ने दी महाराष्ट्र में दस्तक, दिल्ली से बिहार तक बदला मौसम का मिजाज – जानें आज कैसा रहेगा आपका मौसम

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक तरफ महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल जैसे राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का असर देखने को मिल...
09:54 AM May 26, 2025 IST | Sunil Sharma
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक तरफ महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल जैसे राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का असर देखने को मिल...

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक तरफ महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल जैसे राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में आज मौसम पूरी तरह बदला रहेगा। आइए जानते हैं किस राज्य में क्या रहेगा हाल।

दिल्ली-एनसीआर: बादलों की लुका-छिपी और हल्की बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम सुहाना बना रहेगा। आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ-साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की उम्मीद जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 41-43°C तथा न्यूनतम तापमान 28-30°C रहेगा। हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा, जिससे धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

उत्तर प्रदेश: गर्मी के साथ-साथ राहत की बूंदें भी

यूपी में जहां दिन के समय उमस भरी गर्मी परेशान करेगी, वहीं शाम के समय आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का मौसम रहेगा जबकि पूर्वी यूपी (लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर) में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहेगा। मौसम विभाग ने 26 मई तक येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका जताई है।

बिहार: भारी बारिश का रेड अलर्ट, बिजली और ओले गिरने की चेतावनी

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मुख्यतया पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा रहेगी। तापमान अधिकतम 34-36°C, न्यूनतम 24-26°C रहेगा। विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान: भीषण लू से झुलसता प्रदेश

पश्चिमी राजस्थान आज भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42-45°C रहेगा। पूर्वी राजस्थान (जयपुर सहित) में आंशिक राहत मिलेगी और हल्की बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं। यहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रहेगी।

महाराष्ट्र: मॉनसून की धमाकेदार शुरुआत, मुंबई में मूसलधार बारिश

महाराष्ट्र में मॉनसून की पहली बारिश ने मुंबई और कोंकण को तरबतर कर दिया है। मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 32-34°C एवं न्यूनतम तापमान 25-27°C तक रहने की संभावना है। विदर्भ में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना (50-60 किमी/घंटा की रफ्तार) बन रही हैं।

केरल: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, भारी बारिश की चेतावनी

केरल में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और तापमान अधिकतम 30-32°C एवं न्यूनतम 24-26°C रहने के आसार बने हुए हैं।

पंजाब और हरियाणा: गर्मी जारी, लेकिन कहीं-कहीं राहत संभव

इन राज्यों में भी तापमान ऊंचा रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। यहां तापमान 40-43°C के बीच रहेगा जबकि मौसम में आंशिक बदली हो सकती है और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही हैं। कुल मिलाकर देशभर में मानसून धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। जहां एक ओर गर्मी और लू परेशान कर रही है, वहीं मॉनसूनी बारिश राहत लेकर आई है। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भी बारिश की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मौसम का यू-टर्न, तेज गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर 11 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली में तेज बारिश और आंधी का कहर: 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को दी चेतावनी

दिल्ली में राहत की बारिश, लेकिन कोंकण-गोवा में रेड अलर्ट! जानिए अगले कुछ दिनों का मौसम हाल

Tags :
aaj ka mausamcold wavesdaily weatherextreme heatheat warningheat wave alertheat wave warningRain Alertrain predictionrainfall forecastsevere weatherstorm updatesstorm warningweather forecastweather newsweather news in hindiWeather Todayweather update

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article