पंजाब में बारिश से हाहाकार मचा, अब दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Surya Soni
Published on: 3 Sept 2025 9:01 AM IST
पंजाब में बारिश से हाहाकार मचा, अब दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जानें कैसा रहेगा आज मौसम
X
Rain Forecast Floods: पंजाब में बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिलहाल पंजाब के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब में बाढ़ के चलते अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत व बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन दल पूरी ताकत के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। पंजाब के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा बन गया हैं। इस समय यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हैं।

नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद

दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतवानी के चलते नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यात्रियों से सुरक्षित रहने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की गई है। इस समय यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हैं, अगर आज भी बारिश हुई तो फिर दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा।

जानें कैसा रहेगा आज मौसम

लगातार बारिश से देश के कई राज्यों में स्थिति काफी विकट बनी हुई हैं। हालांकि केंद्र सरकार इसको लेकर काफी गंभीर हैं। लेकिन अब लगातार बारिश के दौर से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। अगर अगले दो दिन की मौसम विभाग की रिपोर्ट की बार करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

इस बार मानसून की बारिश से ज्यादातर राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पंजाब में पिछले छह साल में तीसरी बार बाढ़ का कहर देखने को मिला हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ चुके हैं, रेल सेवा, कई सड़कें मार्ग और स्कूल भी बंद करने की नौबत आ गई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घाटों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है। जिसकी वजह से कई जिलों में जलभराव की समस्या हो गई है। ये भी पढ़ें:
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
Surya Soni

Surya Soni

Next Story