Weather Update Today: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में लगा घना कोहरा

Surya Soni
Published on: 21 Dec 2025 8:54 AM IST
Weather Update Today: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में लगा घना कोहरा
X
Weather Update Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशानी हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप के साथ घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी समस्या हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में अगले तीन दिन में ठंड का असर काफी देखने को मिलेगा।

डूंगरपुर में सबसे कम तापमान

प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का सितम जारी हैं। शेखावाटी के साथ अलवर, भरतपुर में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा हैं। जबकि गंगानगर में घने कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अगर बात करें प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिले की तो डूंगरपुर में सबसे कम 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीकर में पारा 5.8 और अलवर में 6 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राजस्थान के कई जिलों में सर्दी का असर और बढ़ेगा। उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। तापमान गिरने से आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। जबकि घने कोहरे के कारण वाहन चालकों के लिए भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड प्रकोप जारी

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड प्रकोप जारी है। रात के समय तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी भागों में ठंडी हवाओं से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण यातायात पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। ये भी पढ़ें: चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story