Weather Update:दिल्ली में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में मूसलधार बारिश की चेतावनी, तापमान बढ़ा!

Rajesh Singhal
Published on: 14 April 2025 8:34 AM IST
Weather Update:दिल्ली में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में मूसलधार बारिश की चेतावनी, तापमान बढ़ा!
X

Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने जिस तरह से अपना विकराल रूप दिखाया, उसने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों की राहत तब मिली जब उत्तर भारत में आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने दस्तक दी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।

लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। जैसे ही वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर खत्म हुआ, ( Weather Update ) वैसे ही गर्मी ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साफ आसमान और चिलचिलाती धूप ने लोगों को फिर से परेशानी में डाल दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 14-16 तारीख के दौरान असम और मेघालय, 15 और 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अप्रैल को झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में जहां गर्मी ने दुबारा दस्तक दी है, वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 14-16 तारीख के दौरान असम और मेघालय, 15 और 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अप्रैल को झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यहा बढ़ेगा तापमान...

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात में लू चलने का अलर्ट है। 16-18 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और 16-19 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: 
वक्फ कानून पर बवाल! असम में हिंसा, भीड़ का पथराव, पुलिस-प्रशासन बेहाल, हालात बेकाबू यह भी पढ़ें: बादाम के छिलके के ये फायदे जानकर होगी आपको हैरानी, गलती से भी नहीं करें फेंकने की भूल
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story