भट्टी बना उत्तर भारत, लू से लोग बेहाल! IMD का रेड अलर्ट और 13 राज्यों में तूफान की चेतावनी

Rajesh Singhal
Published on: 8 April 2025 10:24 AM IST
भट्टी बना उत्तर भारत, लू से लोग बेहाल! IMD का रेड अलर्ट और 13 राज्यों में तूफान की चेतावनी
X
Weather News: अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जबकि तापमान नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सूरज की तपिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। (Weather News) हालांकि राहत की उम्मीद 9 अप्रैल से की जा रही है, जब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) उत्तर भारत में दस्तक देगा और मौसम करवट ले सकता है।

राजस्थान-गुजरात में तापमान 45 डिग्री पार

राजस्थान के बाड़मेर में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। वहीं जैसलमेर (45 डिग्री सेल्सियस), बीकानेर (43.3 डिग्री सेल्सियस) और जोधपुर (43 डिग्री सेल्सियस) भी पीछे नहीं रहे।  गुजरात के राजकोट में 43.9 डिग्री सेल्सियस, सुरेंद्रनगर (44.2 डिग्री सेल्सियस) और अहमदाबाद (43 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में हीटवेव नहीं बल्कि गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई हैं।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी अपने चरम पर हैं। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी हैं।

अब तक मिलेगी राहत?

राहत की खबर ये है कि 8 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होगा, जो पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा।  इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवातीय सिस्टम और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ इंडो-गंगेटिक मैदानों में बनेगा। इसका असर 9 से 12 अप्रैल के बीच दिखेगा, जब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। स्काईमेट वेदर के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों में लू और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने धूप में निकलने से बचने, हाइड्रेट रहने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या अंतर्कलह की तैयारी? संविधान में बदलाव, चुनावी फैसलों के लिए कमेटी
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अचानक भारतीय श्रद्धालुओं को 6500 से अधिक वीजा क्यों दिए? जानिए बैसाखी पर्व के पीछे की पूरी कहानी
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story