अब मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत! आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी

Amit
By Amit
Published on: 12 Jun 2025 11:11 AM IST
अब मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत! आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी
X
Weather Forecast Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 48.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट (Heavy Rainfall in India) जारी किया है।
आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 14-16 जून के दौरान गुजरात और 12-14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 12-13 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 12-15 जून के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है। 14 और 15 जून को मध्य प्रदेश में 12-13 जून को छत्तीसगढ़ और 13 जून को बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 12 से 16 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी वर्षा होने की संभावना है।
कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा कर्नाटक के लिए जारी रेड अलर्ट (Red Alert In Karnataka) के मद्देनजर, धारवाड़ की डिप्टी कमिश्नर दिव्या प्रभु ने गुरुवार (12 जून) को सभी आंगनवाड़ियों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों, पीयू और डिग्री कॉलेजों के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस बीच, आईएमडी ने कर्नाटक के लिए सात दिनों की चेतावनी जारी की है, जिसमें 17 जून तक लगभग सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश के बाद जलभराव से लोग परेशान वहीं, हैदराबाद में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव (Weather Forecast Update) की समस्या देखी गई है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्नाटक के हुबली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की लहर के साथ कुछ स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर (48.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली में हीट​ वेव को लेकर रेड अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों चिलचिलाती भीषण गर्मी और हीट वेव (Red alert for heat wave in Delhi) की चपेट में है। 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग बारिश के इंतजार हैं, लेकिन दिल्ली में आज (गुरुवार, 12 जून को) भी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हीट​ वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी! SIT पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म, मर्डर केस में कई अहम खुलासे
ये भी पढ़ें: Guruwaar Ke Upay: केले का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए, जानिए कारण
Amit

Amit

Next Story