आंधी, बारिश और ओले! जानिए दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Rajesh Singhal
Published on: 12 April 2025 8:35 AM IST
आंधी, बारिश और ओले! जानिए दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
X
Weather Forecast India: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। शाम के समय उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार व झारखंड के साथ ही कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।   दिल्ली में आंधी के साथ हुई बारिश के चलते एक लोगों की मौत हो गई। (Weather Forecast India )भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली के तापमान में काफी कमी आई है। जहां पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। वहीं, अब बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

पूर्वी यूपी में ओलावृष्टि की आशंका

यूपी के कई जिलों में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। हरियाणा में दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। गुरुग्राम, सोनीपत जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में आंधी आने की संभावना

बिहार में हल्की बारिश के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि संभव है। बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी जैसे क्षेत्रों में हाल ही में आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जैसे क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो सकता है। अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

इससे पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी अछूते नहीं रहे। वहां बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। आंधी की अधिकतम गति 84 किमी प्रति घंटे तक रही। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के बाद शाम के समय कई जगह आंधी आने के साथ बारिश हुई थी। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को कई राज्यों में तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई। बारिश के चलते तापमान सामान्य से नीचे बने रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
यह भी पढ़ें:  Mesh Sankranti 2025: मेष संक्रांति के दिन करें ये पांच जरुरी अनुष्ठान, वर्ष भर रहेगी सकारात्मकता
यह भी पढ़ें:  पूछताछ में तहव्वुर राणा का ड्रामा! हर सवाल पर बीमारी का बहाना, NIA की कोशिशें बेअसर
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story