तपती धरती, झुलसता आसमान! दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का कहर, लोगों का जीना मुहाल

Rajesh Singhal
Published on: 6 April 2025 7:44 AM IST
तपती धरती, झुलसता आसमान! दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का कहर, लोगों का जीना मुहाल
X
Weather Forecast India: देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर भारत में लगातार चढ़ते पारे के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली के लिए 5 से 8 अप्रेल तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंच सकता है।

देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर...

मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हल्की नमी और बादल छाए रहने की संभावना है। मुंबई में मौसम आंशिक रूप सुहाना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों गर्मी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में हल्के बादल बादल के साथ तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान के मैदानी इलाकों से लेकर दिल्ली और गुजरात के धूप से तपते सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र तक, लोग अब पहले से अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह यह और भी बदतर हो जाएगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में रविवार को मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के दिल्ली में आज पारा 40 तक पहुंच सकता है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, दिल्ली में वर्तमान में तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 7 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है, जिससे आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशनों ने भी उच्च तापमान की सूचना दी, जिसमें रिज पर 39.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर पर 38.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 38 डिग्री सेल्सियस और पालम पर 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

अगले तीन महीनों तक लू का आतंक

वही  राजस्थान में भी अगले 4-5 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। "गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में लू चलने की खबरें आ रही हैं, जो अगले 5-7 दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में भी अगले 4-5 दिनों तक भीषण लू चलेगी, जिसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लू की स्थिति हो सकती है। अप्रैल से जून तक इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी अप्रैल से जून तक जिन राज्यों में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
Ram Navami Wish 2025: रामनवमी के इस पवित्र अवसर पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें ये शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: आज है राम नवमी, 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक, देखें शहरवार पूजा का समय
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story