मौसम का कहर, दिल्ली-UP में आज बारिश और आंधी-तूफान, IMD का नया अपडेट सामने आया!

Rajesh Singhal
Published on: 19 April 2025 8:47 AM IST
मौसम का कहर, दिल्ली-UP में आज बारिश और आंधी-तूफान, IMD का नया अपडेट सामने आया!
X
Weather Forecast India:दिल्ली एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार (18 अप्रैल) रात को कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए आज भी बारिश, धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने शनिवार को अपने पूर्वानुमान में कहा, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश या बूंदाबांदी होगी। गरज/बिजली/धूल भरी आंधी के साथ सतह पर लगातार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

बिहार के इन जिलों में होगी हल्की बारिश

बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान दिन पर दिन बढ़ रहा है। बिहार के कई जिलों में आज मौसम बदला नजर आएगा। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिले में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बिहार के बाकी जिलों में तापमान बढ़ेगा और गर्मी रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार को बारिश हुई है। तेलंगाना के हैदराबाद के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। बशीर बाग के निजाम लॉ कॉलेज इलाके में तेज आंधी के चलते पेड़ तक उखड़ गए।
यह भी पढ़ें:
11वीं की परीक्षाएं रद्द, बिना पास हुए 12वीं कक्षा में जाएंगे छात्र, यह है कारण मलबे के नीचे दबी उम्मीदें! दिल्ली में गिरी चार मंजिला इमारत, चिल्लाते रहे लोग, मदद को तरसे
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story