बिजली-बारिश से तबाही की आशंका! मौसम विभाग का अलर्ट, श्रीनगर में भूस्खलन ने बढ़ाई टेंशन!

Rajesh Singhal
Published on: 3 May 2025 8:41 AM IST
बिजली-बारिश से तबाही की आशंका! मौसम विभाग का अलर्ट, श्रीनगर में भूस्खलन ने बढ़ाई टेंशन!
X
Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश ने कहर बरपा दिया, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले दिल्ली में ही 4 लोगों की जान गई है। (Weather Alert) अब ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दिन यानी शनिवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं, बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी आंधी, बिजली गिरने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा आसमान में गरज-चमक के साथ 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, जैसे अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, और गोरखपुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। येलो अलर्ट प्रभावी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम 15-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। येलो अलर्ट जारी है।
ये भी पढ़ें:
Surgical Strikes : सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासी संग्राम, चन्नी के बयान से बौखलाए रैना, दे डाला करारा जवाब! Water Dispute: पंजाब- हरियाणा के बीच पानी पर क्यों गहराया विवाद? सर्वदलीय बैठक के बाद अब विशेष सत्र
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story