Washington DC attack: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला

Surya Soni
Published on: 28 Nov 2025 10:12 AM IST
Washington DC attack: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला
X
Washington DC attack: दुनिया के कई देशों के लिए आतंकवाद बड़ी समस्या बना हुआ है। दिल्ली के लाल किले के पास कुछ दिन पहले हुए कार विस्फोट की घटना में कई लोगों की जान चली गई। अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के व्हाइट हाउस के निकट 2 नेशनल गार्ड को गोली मार दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला और आतंकवादी कृत्य करार दिया है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर फरागट मेट्रो स्टेशन के पास हुए हमले में नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से एक नेशनल गार्ड जवान सारा बेकस्ट्रॉम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस आतंकी घटना के बाद ट्रंप ने पेंटागन को अमेरिकी राजधानी में 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

घात लगाकर हमला किया

बता दें अमेरिका में यह हमला सुरक्षा के इंतज़ामों पर सवालियां निशान लगा रहा है। वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुए इस हमले में नेशनल गार्ड के एक जवान की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इन सैनिकों पर बुधवार दोपहर को व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर घात लगाकर हमला किया गया।

रहमानुल्लाह के रूप में हुई हमलावर की पहचान

बता दें व्हाइट हाउस के निकट हुए इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवादी कृत्य करार दिया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जो 29 वर्षीय अफगान नागरिक है। वह साल 2021 में अमेरिका में दाखिल हुआ था। उसने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि उसके पहचान संबंधी कुछ पहलुओं की अभी भी पुष्टि की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story