Vinesh Phogat ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'Brijbhushan के खिलाफ गवाही देने वाली महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाई गई'

Shiwani Singh
Published on: 22 Aug 2024 10:02 PM IST
Vinesh Phogat ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- Brijbhushan के खिलाफ गवाही देने वाली महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाई गई
X
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद रेसलर विनेश ने भारतीय कुश्ती सुघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। विनेश फोगाट ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाही देने वाली थीं। https://twitter.com/Phogat_Vinesh/status/1826631866126139774 बता दें कि कई महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसे पूर्व बीजेपी सांसद ने खारिज कर दिया था। पिछले साल जनवरी में, देश के शीर्ष पहलवानों ने विरोध शुरू किया और बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। यह विरोध कई महीनों तक चला था।
ये भी पढ़ेंः AIIMS दिल्ली और अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट की अपील पर समाप्त की हड़ताल
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? विनेश की पोस्ट का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग और ट्रेनिंग प्रैक्टिस के लिए बुलाया गया था। ये चीजे पुलिस के काम का रूटीन हिस्सा है। ट्रेनिंग के बाद दोनों लड़कियों के PSO वापस जा चुके हैं। वे आज रात को पहुंच जाएंगे। किसी की भी सुरक्षा हटाने के कोई आदेश नहीं हैं। अगर सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने में कोई देरी हुई है तो उसकी जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे पीएम मोदी, हाई-टेक सिक्योरिटी से लैस है ये ट्रेन, जानिए इसके बारे में सब कुछ
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story