Vijender Singh Joins BJP: राहुल गांधी के साथ दिखने वाले मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह अब भाजपा के खेमे में...

Bodhayan Sharma
Published on: 3 April 2024 6:34 PM IST
Vijender Singh Joins BJP: राहुल गांधी के साथ दिखने वाले मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह अब भाजपा के खेमे में...
X
Vijender Singh Joins BJP: दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले ही मैदान मारती दिखाई दे रही है। पहले कमलनाथ के किले में सेंध मारी और इसके अलावा भी देश भर में काँग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और सैंकड़ों नेताओं को भाजपा में शामिल किया। अब देश को गर्व का एहसास करवाने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह को भी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा में शामिल कर लिया है।
काँग्रेस की टिकट पर 2019 में चुनाव हारे
भिवानी, हरियाणा के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह पहले 2019 में काँग्रेस के सदस्यता लेकर आए थे। उन्हें साउथ दिल्ली से काँग्रेस ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। परंतु 2019 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही काँग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि 3 महीने पहले ही विजेंदर ने राजनीति को राम राम लिख कर ट्वीट किया था। इससे राजनीति में यही चर्चा सामने आई कि विजेंद्र ने राजनीति से खुद को दूर कर लिया है। https://twitter.com/OTTIndia1/status/1775491966576234710
2010 में मिला पद्मश्री अवार्ड
केंद्र में काँग्रेस की मनमोहन सरकार के दौरान विजेंदर सिंह को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था। कई विदेशी और देशी मुकाबलों में कई खिताब अपने नाम किए। मुक्केबाज़ी में बड़ा नाम कमाने के बाद राजनीति में उतरे विजेंदर किसान आंदोलन का भी हिस्सा रहे और वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ खुल कर सामने आए। अब हरियाणा की राजनीति में बड़ा स्थान मिलने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है।
विजेंदर का राहुल गांधी - काँग्रेस कनैक्शन
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही विजेंदर ने काँग्रेस का हाथ थाम लिया था। इसके बाद काँग्रेस के सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा ने कई राज्यों से होकर निकलना तय किया। जब यात्रा हरियाणा में पहुंची तब राहुल गांधी के साथ विजेंदर नज़र आए। दोनों ने विजेंदर का बहुचर्चित बॉक्सिंग पोज भी बनाया था। तब चर्चाएँ शुरू हो गयी थी कि अगले चुनाव में टिकट फिर से मिले। परंतु ऐसा होता दिखाई नहीं दिया। विजेंदर सिंह बॉलीवुड में भी खूब नज़र आए हैं।
विजेंदर सिंह ने कहा कि ये बीजेपी में मेरी घर वापसी
इस दौरान विजेंदर सिंह ने आगे कहा, ''मोदी सरकार में खिलाड़ियों का सम्मान काफी बढ़ा है। अब हम आसानी से विदेश जा सकेंगे। मैं वही विजेंदर हूं जो पहले था, जो मुझे गलत लगता है उसे गलत कहूंगा और जो मुझे सही लगता है उसे सही कहूंगा।'' जानकारी के मुताबिक, विजेंदर सिंह बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े, विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली विधानसभा एवं दक्षिणी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। ये भी पढ़ें: Rajasthan Loksabha Election2024: आज राजस्थान में नामांकन का दौर, ओम बिरला तीसरी बार – सीपी जोशी पहुंचे नामांकन भरने…
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story