विजय हजारे ट्रॉफी: मुंबई के खिलाड़ी को लगी चोट, मैदान से सीधे हॉस्पिटल भेजा

Surya Soni
Published on: 26 Dec 2025 6:37 PM IST
विजय हजारे ट्रॉफी: मुंबई के खिलाड़ी को लगी चोट, मैदान से सीधे हॉस्पिटल भेजा
X
Angkrish Raghuvanshi Injury: विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लग गई। बता दें शुक्रवार को मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान मुंबई टीम के खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लगी। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से सीधे हॉस्पिटल ले जाया गया है।

कैच लेने की कोशिश में लगी चोट

बता दें मुंबई के युवा बल्लेबाज़ को फील्डिंग के समय चोट लग गई। उनकी चोट कितनी गंभीर थी इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनको स्ट्रेचर से मैदान से बाहर लेकर जाने के बाद सीधे एंबुलेंस हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया। इस मैच में मुंबई की फील्डिंग के दौरान एक मुश्किल कैच लेने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी के कंधे और गर्दन में चोट लगने के बाद अस्पताल ले भेजा गया।

30वें ओवर में लगी चोट

मुंबई के अंगकृष रघुवंशी को मैच के 30वें ओवर में चोट लगी। इस ओवर में स्पिनर तनुश कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे। बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की और मिड-विकेट बाउंड्री के पास खड़े अंगकृष रघुवंशी ने तेजी से दौड़ते हुए कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन इस कोशिश में उनका सिर और कंधा गलत तरीके से मैदान से टकरा गया। इसके बाद बाद अंगकृष रघुवंशी को काफी दर्द में देखे गए।

मुंबई ने उत्तराखंड को हराया

इस मैच में मुंबई की टीम के अंगकृष रघुवंशी को गंभीर चोट लगी। हालांकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 331 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना पाई। मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रन से मात दी है। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रनों से हराया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम एलान, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह
Surya Soni

Surya Soni

Next Story