Vedaa Movie Poster: सामने आया वेदा' फिल्म का पोस्टर, एक्शन अवतार में दिखेंगे जॉन अब्राहम

Anjali Soni
Published on: 7 Feb 2024 6:59 PM IST
Vedaa Movie Poster: सामने आया वेदा फिल्म का पोस्टर, एक्शन अवतार में दिखेंगे जॉन अब्राहम
X
Vedaa Movie Poster: 'पठान' मूवी में जॉन अब्राहम की एक्टिंग के सब दीवाने हो गए थे, ऐसे में फैंस को अब नई फिल्म में हीरो का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। सभी को अपकमिंग फिल्म वेदा' का इंतज़ार है। एक बार फिर फैंस को जॉन अब्राहम का जबरदस्त लुक, कमाल के स्टंट साथ ही एक्शन देखने को मिलेगा। एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया है। जिसमें उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म का पोस्टर दिखाया है।
इस हीरोइन के साथ करेगा काम
मूवी के फर्स्ट लुक सामने आने के साथ वेदा की रिलीज़ डेट भी सामने आ चुकी हैं। जो 12 जुलाई, 2024 को रिलीज़ होगी, फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ एक्टर ने लिखा 'उसे एक जान बचाने वाले की जरूरत है। उसे हथियार मिला है।' पोस्टर में उनके पीछे एक लड़की भी छिपी हुई है, इसके बाद सभी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर जॉन के साथ ये कौन है? ये एक्ट्रेस 'बंटी और बबली 2' की हीरोइन शरवरी वाघ हैं।
View this post on Instagram

A post shared by Nikkhil Advani (@nikkhiladvani) 

जॉन ने किया फैंस को एक्साइटेड
मूवी का पोस्टर खुद एक्टर ने शेयर किया है, जिसमें वह पीछे की तरफ नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में राइफल है और हाथ में कुछ जख्म लग रखे हैं। साथ ही पोस्टर में फिल्म रिलीज़ डेट भी लिखी हुई है। साथ ही कैप्शन में लिखा 'एक्शन से पर्दा उठाने के लिए तैयार हो जाएं।' एक और तस्वीर भी दिखीं है जिसमें शरवरी भी पीठ दिखाते दिख रही हैं। उनके पास भी एक पिस्टल है।
ये फिल्मों हुई हीट
जॉन अब्राहम ने अपनी पिछली मूवी शाहरुख खान के साथ की थी, जिसमें उन्होंने विलन का रोल किया था। उनकी पठान मूवी काफी ज्यादा पसंद की गई थी, साथ ही शरवरी की पिछली फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई थी। जिसे भी फैंस ने बेहद प्यार दिया था, अब इस अपकमिंग मूवी 'वेदा' में दोनों की जोड़ी कमाल लगने वाली है। यह भी पढ़े: Propose Day Shayari: प्रोपोज़ डे पर अपने पार्टनर को भेजें ये शायरी, इजहार करना होगा आसान OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story