Vatican Pope: मोबाइल सिग्नल बंद, लॉकडाउन... वेटिकन में नए पोप का कैसे होगा चुनाव ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 May 2025 8:49 PM IST
Vatican Pope: मोबाइल सिग्नल बंद, लॉकडाउन... वेटिकन में नए पोप का कैसे होगा चुनाव ?
X
Vatican Pope Conclave: पोप फ्रांसिस के बाद अब नए पोप का चुनाव होने वाला है। वेटिकल में बुधवार को 133 कार्डिनल पोप का चुनाव करेंगे। पोप का यह चुनाव बेहद गोपनीय तरीके से होता है। (Vatican Pope Conclave) जिसे देखते हुए मोबाइल सिग्नल जैमर लगाए गए हैं, इसके अलावा कॉन्क्लेव एरिया में लॉकडाउन रहेगा। सालों पुरानी परंपरा के मुताबिक कार्डिनल तब तक बाहरी दुनिया के संपर्क में नहीं आएंगे, जब तक नए पोप का चुनाव ना हो जाए। क्या है परंपरा? जानिए...

133 कार्डिनल करेंगे पोप का चुनाव

वेटिकन में नए पोप के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। बुधवार को नए पोप का चुनाव किया जाएगा, इसके लिए सदियों से परंपरा बनी हुई है। जिसके तहत कार्डिनल नए पोप के चुनाव की वोटिंग के लिए चैपल में जाएंगे। पोप के चुनाव में 133 कार्डिनल शामिल होंगे, यह सभी रोम पहुंच गए हैं। यह सभी कार्डिनल सदियों पुरानी परंपरा के तहत बंद कमरे (कॉन्क्लेव) में पोप का चुनाव करेंगे। Vatican Pope Conclave

मोबाइल सिग्नल बंद, लॉकडाउन !

कॉन्क्लेव एरिया में पोप का चुनाव होगा। इसे देखते हुए इस एरिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पोप के चुनाव के दौरान इस एरिया में मोबाइल सिग्नल ऑफ रहेंगे। वहीं आसपास के इलाके में लॉकडाउन भी रहेगा। दरअसल, पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस का निधन होने के बाद अब नए पोप का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए वेटिकन के कॉन्क्लेव एरिया में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

वेटिकन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पोप के चुनाव में शामिल होने वाले कार्डिनल एक दिन पहले ही अपने फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा कर देते हैं। नए पोप का चुनाव होने के बाद उन्हें यह गैजेट्स वापस मिलेंगे, तब तक वह बाहरी दुनिया से संपर्क से दूर रहेंगे। उन्हें पोप चुनाव के दौरान गोपनीयता की शपथ भी लेनी होगी। जबकि बाकी जगहों पर चेक पॉइंट बनाए गए हैं, कुछ जगह एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया है। इसके साथ ही सुरक्षा के और भी इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन...! भारत का दुनिया में रुतबा, बना चौथी अर्थव्यवस्था
यह भी पढ़ें: Free trade: भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि...ब्रिटेन से फ्री ट्रेड पर सहमति ! क्या फायदा?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story