Vastu Tips: घर में किचन से जुड़ी इन 3 वास्तु टिप्स का रखें विशेष ख्याल

Juhi Jha
Published on: 4 Jan 2024 2:37 PM IST
Vastu Tips: घर में किचन से जुड़ी इन 3 वास्तु टिप्स का रखें विशेष ख्याल
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Vastu Tips: किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और इसके बिना ​घर अधूरा ही माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार वास्तु (Vastu Tips) का घर के किचन से गहरा रिश्ता होता हैं। क्योंकि इसी स्थान से पूरे घर को ऊर्जा प्राप्त होती है और सदस्यों की सेहत भी बनती है। माना जाता है कि घर में रहने वाले सभी सदस्यों पर किचन के वास्तु का प्रभाव सीधा पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि खाना बनाते समय गृहणी का मुख सही दिशा में हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन अगर किचन में वास्तु से संबंधित कोई दोष होता है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं साथ ही इसका असर घर के दूसरे सदस्यों पर भी दिखनें लगता है। वास्तु शास्त्र में बताया ​गया है कि घर के किचन में भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। आइए जानते है किचन से जुड़े कुछ ऐसे वास्तुदोषों के बारे में :—
किचन के स्लैब संबंधी नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का स्लैब हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। हल्का रंग किचन के लिए शुभ माना जाता है। कई लोग स्लैब का रंग काला या फिर गहरा रखते है लेकिन वास्तु की अनुसार यह ठीक नहीं है। क्योंकि वास्तु शास्त्र में काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वहीं अगर किचन में पहले से ही काले रंग का पत्थर लगा हुआ हो तो किचन में स्वास्तिक बना सकते है इससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा। इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि किचन में कभी भी अग्नि और पानी साथ या फिर आस पास नहीं रखना चाहिए।
झाडू और एल्युमिनियम के बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी झाडू नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि झाडू में गंदगी रहती है जिसके कारण किचन में भी गंदगी बढ़ जाती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि सिंक की चीजे कूड़ेदान नहीं रखें। क्योंकि किचन में घर के सदस्यों के लिए भोजन बनता है। इसलिए इसका सीधा असर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर हो सकता है। इसके ​अलावा किचन में एल्यूमिनियम के बर्तन रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इस धातु के बर्तन होने से व्यक्ति के त्वचा से संबंधित और कई रोगों का कारण बन सकती है।
कहां रखें गैस स्टोव और किस दिशा में बनाएं खाना
खाना बनाने के लिए किचन में गैस का स्टोव हमेशा दाहिनी ओर रखें। माना जाता है कि इस दिशा में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। साथ ही चूल्हे में भी मां अन्नापूर्णा का ​वास होता है इस लिए चूल्हे की साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अ​तिरिक्त खाना बनाते समय दिशा का ध्यान रखना भी महत्वूपर्ण होता है। खाना बनाते समय गृहणी का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। वहीं रसोई का नल को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़े : 
Paush Purnima Vrat: कब है साल की पहली पूर्णिमा, जानें इसका महत्व
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story